रोहतक में साइबर ठग ने एक महिला के खाते की केवाईसी अपडेट करने के बहाने उड़ाये 1.64 लाख रूपये। महिला ने फ़ोन पर आये मैसेज को ओपन कर उसमें दिए लिंक पर क्लिक कर जारी हुआ ओटीपी को भी डाल दिया। जिसके बाद तीन बार में रकम की निकासी की गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लगा है।

रोहतक के मॉडल टाउन में रहने वाली पूजा कामरा ने बताया कि उनके फोन पर कई दिनों से केवाईसी अपडेट करने का मैसेज आ रहा था। उन्होंने उस मैसेज को खोलकर देखा तो एक लिंक दे रखा था। लिंक पर क्लिक करते ही एक ओटीपी जारी हुआ। उन्हें लगा की ओटीपी डालते ही उनकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी, लेकिन उन्होंने जैसे ही ओटीपी डाला उनके खाते से तीन बार में 24979, 40000 व 99734 रुपए की निकासी हो गई। ठग ने रुपए निकालने के बाद भी उन्हें फोन किया और उनसे कहा कि अभी केवाईसी अपडेट नहीं हुई है। वह मामला भांप चुकी थीं, इसलिए उसका फोन काट दिया।

शिकायतकर्ता पूजा ने बताया कि उन्होंने जल्द ही अपना खाता बंद कराया। वहीं बैंक व पुलिस को मामले की सूचना दी। अभी तक आरोपी के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!