नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम, रोहतक की ओर से सभी चालान ऑनलाईन प्रणाली से होगें। अब निगम क्षेत्र में किए जाने वाले सभी चालान पूर्णतय ऑनलाईन प्रणाली से होंगे तथा इस व्यवस्था के लिए पी.ओ.एस (POS) मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आई.डी.एफ.सी. फस्ट बैंक द्वारा अपने कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत 5 POS मशीनें नगर निगम को उपलब्ध कराई गई हैं। ये मशीनें शीघ्र ही फील्ड में कार्यरत नगर निगम की टीमों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। नई व्यवस्था से चालान प्रक्रिया ऑनलाईन व कैशलेस हो जायेगी, जिससे अधिकारियो व कर्मचारियो की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, जुर्माना राशि सीधे ऑनलाईन निगम खाते में जमा होगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाएगी। फील्ड में कार्यरत निरीक्षण टीमों को कार्य करने में आसानी होगी और लोगों के समय भी बचेगा क्योकि जिन व्यक्तियो केवल चालान भरने के लिए निगम कार्यालय में आना पड़ता था वे डिजिटल भुगतान मौके पर कर सकेगें।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि POS मशीनों के फील्ड में आ जाने से नगर निगम की चालान प्रक्रिया आधुनिक स्वरूप में ढल जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि नियमों का पालन करें और स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।
इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीमों द्वारा बाजार क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण कर दुकानदारो को डस्टबीन रखने व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने बारे जागरूक किया जा रहा है। आज निगम की टीम द्वारा बाबरा बाजार क्षेत्र में दुकानदारो व रेहड़ी/फड़ी वालो को जागरूक किया गया।
