रोहतक में एक महिला घर से नकदी व जेवरात लेकर सोनीपत के युवक के साथ फरार हो गई। वहीं दूसरी महिला घर से गायब हो गई। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पहला मामला:
रोहतक शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसकी करीब 32 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए चली गई। जब घर से गई तो बच्चे का खाना देने जाने की बात कहकर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद अपनी जानकारी व रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। उन्होंने शिकायत में संदेह जताया कि उसकी पत्नी सोनीपत के एक युवक के साथ गई है। जो घर से 60 हजार रुपए व जेवरात लेकर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला:
रोहतक शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले जींद निवासी महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का 8 साल का व छोटा 5 साल का। वह खेतीबाड़ी करता है और गेहूं निकालने के लिए खेत में गया हुआ था।पीड़ित ने बताया कि जब उसकी मां उठी तो उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने अपनी पत्नी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश करना शुरू कर दी है।

