रोहतक में SBI बैंक में पैसे निकालने के लिए आए बुजुर्ग का बैग काटकर 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। पब्लिक हेल्थ से रिटायर्ड असिस्टेंट ने अपना बैग संभाला तो चोरी का खुलासा हुआ। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
गांव पाक्समा निवासी पब्लिक हेल्थ विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट रामेश्वर राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह SBI बैंक की मैन ब्रांच में पैसे निकलवाने के लिए आया हुआ था। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपए निकालकर अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वह बैंक में अपनी पासबुक पूरी करवाने के लिए लाइन में लग गया। इसी दौरान उसके बैग से रुपए निकाल लिए।उन्होंने कहा कि जब वह लाइन में लगा हुआ था तो उसके पास एक महिला और बच्ची आई। जिन्होंने बैग में से 1 लाख रुपए निकाल लिए। उन्होंने बैग में कट मारा और रुपए निकालकर फरार हो गई। इस वारदात का पता उस समय लगा, जब रामेश्वर राणा ने अपने बैग को संभाला। जिसमें पैसे नहीं मिले, जो चोरी हो चुके थे।
पब्लिक हेल्थ के रिटायर्ड असिस्टेंट ने अपने स्तर पर पैसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

