Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कलानौर में एक किलो चरस और 7 किलो गांजा बरामद:एएनसी स्टाफ ने नशा तस्कर को पकड़ा, नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपए

रोहतक पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने कलानौर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कलानौर के रविदास मंदिर के पास एक दुकान के बाहर नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति मौजूद है। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है

सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 8 के रहने वाले सुरेश को मौके से काबू किया। जिसके पास से पुलिस को 1 किलो 75 ग्राम चरस और 7 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ । बरामद किए गए नशीले पदार्थों की कीमत बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है कि आरोपी कहां से नशीले पदार्थ लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

Exit mobile version