हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर शॉप एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पेड हॉलिडे रहेगा। हरियाणा श्रम विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है, ताकि हरियाणा राज्य में पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि 5 अक्तूबर 2024 को 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियां, स्लोगन राईटिंग, पेंटिग, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान 68.31 प्रतिशत हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए हर नागरिक का कर्तव्य व अधिकार बनता है कि वे ‘लोकतंत्र का पर्व-प्रदेश का गर्व‘ हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अपना कीमती वोट डालकर भागीदार बने।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!