Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे 10वीं की छात्रा से रेप-हत्या केस में एक गिरफ्तार:पिता बोले- सहेली युवकों के पास लेकर गई; महिला आयोग ने चरखीदादरी SP से रिपोर्ट मांगी

हरियाणा के चरखी दादरी में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने रोहतक PGI में रखा शव लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद वे मान गए। शाम को परिवार छात्रा का शव उसके ननिहाल जींद ले गया। वहीं उसका अंतिम संस्कार किया गया।

छात्रा 24 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि रोज गार्डन में एक लड़की बेसुध पड़ी है। पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना के बाद हरियाणा महिला आयोग ने चरखी दादरी SP से 5 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।

दादरी की CIA टीम शुक्रवार दोपहर में रोहतक PGI पहुंची। यहां टीम ने परिजनों को बताया कि साहिल नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जो सहेली इस छात्रा को बाढ़ड़ा से दादरी लेकर गई थी, उसे भी हिरासत में लिया गया है। वो फ्रेंड भी छात्रा है। पुलिस कस्टडी में ही उसका बोर्ड एग्जाम दिलाया गया। दोपहर बाद छात्रा के पिता को दादरी लाया गया। यहां आरोपियों की शिनाख्त कराई गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेने को राजी हो गए।

FIR में एक आरोपी साहिल का नाम है। पुलिस का मुताबिक वह रोहतक के बनियानी गांव का है। हालांकि वो इस छात्रा या उसकी सहेली के संपर्क में कैसे आया, अभी यह स्पष्ट नहीं है। परिवार का आरोप है कि सहेली और उसके साथी युवक छात्रा के कैफे में लेकर गए थे।

चरखी दादरी के बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे रोज गार्डन में एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसकी हालत बहुत खराब हो रखी थी। इसके बाद नाबालिग छात्रा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उसके बाद उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। यहीं उसकी मौत हो गई

Exit mobile version