Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में देर रात व्यक्ति से डेढ लाख की लूट:गन प्वाइंट पर बाइक सवार 2 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रोहतक के गांव गिरावड़ निवासी सतपाल से देर रात को बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना लाखनमाजरा पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़ित गांव गिरावड़ निवासी सतपाल ने बताया कि वह जुलाना में एक आढ़ती के पास पैसे लेने गया था। रात को डेढ़ लाख रुपए लेकर वह अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव खरैंटी से गिरावड़ क बीच ड्रेन के पास दो आरोपियों ने उसे लूट लिया। आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं

सतपाल ने बताया कि आरोपी बाइक पर आए और ड्रेन के पास उसके ऊपर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने उसकी जेब में रखे पैसे निकाल लिए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पैसे लेकर गांव खरैंटी की तरफ से फरार हो गए।

लाखनमाजरा पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ लूट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद देर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version