Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के एक गार्डन में दूल्हे की मां के पर्स से चुराए डेढ़ लाख- सीसीटीवी भी मिले खराब

हरियाणा के रोहतक जिले के एक गार्डन में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे की मां के पर्स से डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए। समारोह में शामिल अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की नकदी चुरा ली, जिसकी शिकायत दूल्हे के जीजा ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में ललित गौड़ ने बताया कि 6 दिसंबर को उसके साले रजत की शादी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे रजत की माता सीमा शर्मा के पर्स से शादी समारोह में शामिल किसी व्यक्ति ने 1.50 लाख रुपए की नकदी चुरा ली। शादी नूर गार्डन में थी, लेकिन गार्डन के सीसीटीवी कैमरे बंद थे।

कैमरे खराब होने की जानकारी गार्डन के कर्मचारियों ने ही दी। शादी में चिराग केटरर्स को खाने के लिए बुक किया हुआ था। रुपए चोरी होने के बारे में पता लगते ही परिजनों ने अपने स्तर पर चोर व रुपयों की तलाश की। काफी देर तलाशी के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।

Exit mobile version