Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिति दिवस” पर सभी प्रभारी थाना/चौकी को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए:श्री उदय सिंह मीना!!

रोहतक पुलिस द्वारा आज पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबंदी व चैकिंग की है। अभियान के तहत अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। रोहतक पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिति दिवस” पर सभी प्रभारी थाना/चौकी को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग में मौजूद रहे है। बाजार व भीड-भाड वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पीसीआर/राइडर निरंतर गश्त कर रही है।

थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाईन, एसपी ऑफिस, एस्कॉर्ट गार्ड आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है। सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-2 एरिया में गश्त व चेकिंग की है तथा अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस द्वारा भीड़-भाड़ वाले बाजार जैसे किला रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, गोहाना अड्डा, शोरी मार्केट, गांधी कैंप मार्केट, डी-पार्क आदि स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है। पुलिस आमजन से भी सहयोग की अपील करती है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तुरंत डायल 112 या निकटतम पुलिस थाना/चौकी में सूचना दे। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित व आवश्यक कार्यवाही की जाएगी व सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Exit mobile version