Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM और हुड्‌डा की शायरी पर नवीन जयहिंद ने कसा तंज:विधानसभा सत्र चल रहा है या मुशायरा

हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शेरो शायरी करके एक दूसरे पर तंज कसे हैं। CM के ट्वीट के बाद हुड्‌डा के धुर विरोध रहे आदमपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया और इसे बेहतरीन कहा, जबकि कुलदीप और हुड्‌डा के बीच 36 का आंकड़ा है।

वहीं आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने तंज कसा कि हरियाणा विधानसभा सत्र चल रहा है या मुशायरा। यहां बात बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की होनी चाहिए। सरकार सेवा के लिए होती है और विपक्ष संघर्ष के लिए होता है। यहां सब गालिब बने हुए हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि खट्‌टर साहब की पहुंच से बाहर यह दायरा हो गया, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, आज गजब मुशायरा हो गया।

CM मनोहर लाल ने हुड्‌डा पर तंज कसते हुए कहा कि लहजे में कसक, चेहरे पर नकाब, लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, वे मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। तब हुड्‌डा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूछ रही है कि लहजा मेरे ओर न देख, जुबां तो खोल, नजर तो मिला, जवाब तो दें, मैं कितनी बार लुटा हूं, मुझे हिसाब तो दें। CM ने जवाब दिया कि महफिल में जो हमें दाद देने से कतराते हैं, सुना है तन्हाई में वे हमारी शायरी गुनगुनाते हैं। हुड्‌डा ने कहा कि मैंने सुना है, आप अपने घर बैठकर हमारी शायरी गुनगुनाते हो।

Exit mobile version