गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को हरियाणा में अवकाश घोषित किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, दफ्तरों, बोर्ड व निगमों में सोमवार को प्रतिबंधित अवकाश रहेगा।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों और बोर्डों/निगमों/शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे, हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश।

