Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के राजीव गाँधी स्टेडियम मे15 अगस्त स्वतन्त्र दिवस परेड़ के फाईनल अभ्यास के अवसर ‘नमक लोटा अभियान’ ने भरी नई चेतना

रोहतक, 13 अगस्त 2025 हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा रोहतक के राजीव गाँधी स्टेडियम में आयोजित 15 अगस्त स्वतन्त्र दिवस परेड़ के फाईनल अभ्यास के अवसर पर एक विशेष नशा विरोधी जन-जागरूकता अभियान ‘नमक लोटा अभियान’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों, होम गार्ड जवानो, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्कूली बच्चो, आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों ने लोटा प्रोग्राम मे “नशा नहीं, जीवन हां” का सामूहिक संकल्प लिया। यह अभियान युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास रहा।
यह कार्यक्रम एनसीबी महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा एवं सुश्री पंखुड़ी कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक उप निरीक्षक श्री दवेंद्र दलाल ने नशे के सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे एक सामाजिक बुराई करार दिया, जिसे शिक्षा, सहयोग और जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है।
आने वाली 15 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल के मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एचएसएनसीबी यूनिट रोहतक द्वारा स्टेडियम में उपस्थित भारी संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों पुलिस कर्मियों एनसीबी कैडेट और आम नागरिक देश का भविष्य युवाओं को नशा के प्रति जागरूक किया गया उपस्थित आम नागरिकों को पौराणिक परंपरा लोटा में नमक डालकर नशा ना करने की शपथ दिलाई गई।उन्होंने ‘नमक लोटा अभियान’ की हरियाणवी परंपरा में सांस्कृतिक गहराई और सामाजिक संकल्प का प्रतीक बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों, होम गार्ड जवानो, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्कूली बच्चो, आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों को “नशा मुक्त जीवन” की शपथ दिलाई गई और साथ ही सरकार की अन्य पहलों जैसे “साइक्लोथॉन मुहिम”, “ई-प्लेज अभियान” और “बेकैट चैलेंज” से जुड़ने का आग्रह भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों से आह्वान किया गया कि यदि उन्हें नशा तस्करी या इससे जुड़ी किसी गतिविधि की जानकारी हो तो वे टोल फ्री नंबर 1933, मोबाइल नंबर 90508-91508 या www.ncbmanas.gov.in वेबसाइट के माध्यम से सूचना दें। ब्यूरो ने यह भी आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Exit mobile version