रोहतक में राष्ट्रीय आजाद युवा ऑर्गनाइजेशन रजि.द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती पर पुरानी आईटीआई ग्राउंड शहीद मदन लाल धींगरा कम्युनिटी पार्क में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबा करणपुरी महाराज जी थे।
बाबा करण पुरी महाराज ने नेताजी की जीवनी के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और देश में सभी युवाओं को संदेश दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, का नारा पूरे देश में ऐसा युवाओं के खुन में उबाल लाया और युवाओं में क्रांति पैदा हो गई।
देश की आजादी में नेताजी का अहम योगदान रहा। बाबा करण पुरी महाराज ने सोसायटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, सोसायटी शहर में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। समय-समय पर देश के शहीदों और महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर जगह-जगह पौधारोपण सोसायटी द्वारा किया जाता है। पेड़ लगाओ पुण्य कमाओ यही सोसाइटी का लक्ष्य है। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सुरेंद्र काले, संस्थापक जसबीर कुमार, उपप्रधान, अनूप सैनी, सेक्रेटरी, पवन कुमार शिवजी, विशाल अहलावत, जगदीश शर्मा, अजीत लोहट,संदीप पांचाल, पंकज, गिरिराज, कौशिक, संदीप, रणवीर शर्मा गुड्डू आदि उपस्थित थे।
