Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चली कृपाण; पगड़ियां तक उछाली गई, देखे वीडियो

पंजाब के फरीदकोट की जर्मन कॉलोनी में आज गुरुद्वारा साहिब में प्रधानी को लेकर दो गुटों के बीच हुई बहस शनिवार को तीखी भिड़ंत में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक-दूसरे पर कृपाण से हमला कर दिया। जमकर लात घूंसे चले। हमले में एक महिला श्रद्धालु भी घायल हो गई।
दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कृपाणों से हमला करने लगे। इस दौरान पगड़ियां भी उछल गई।

बताया गया है कि घटना दौरान कई सिखों की दस्तारों की बेअदबी भी की गई। बहस उस समय झगड़े में बदल गई, जब अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। वर्तमान कमेटी के सदस्यों और गुरुद्वारा साहिब की पूर्व कमेटी के बीच संघर्ष हुआ। जो जल्द ही लड़ाई में बदल गया। इस घटना में एक दंपति के घायल होने की भी सूचना मिली है। इस दौरान गुरुद्वारा की मर्यादा का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

Exit mobile version