रोहतक में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट ने रोहतक शहर को हरा भरा करने का संकल्प पूरा करने की दिशा में स्थानीय सुभाष नगर स्थित सुभाष पार्क, शिव मंदिर के नजदीक में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया। इस अवसर पर हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन कथूरिया भी उपस्थित रहे.

अजय बंसल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ये बहुत ज़रूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें और साथ ही उनकी देखभाल भी ज़रूर करें।

मनमोहन कथूरिया ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन मानव ने विकास के नाम पर प्रकृति से छेड़छाड़ की, जिसका नतीजा कभी बाढ़, कभी सूखा, भूस्खलन, बढ़ता तापमान के रूप में भुगत रहे हैं। आज जरूरी है कि प्रकृति से जो लिया उसे वापिस किया जाए। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति को फिर हरा भरा किया जाए।

समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट ने संकल्प किया है कि शहर को हरा-भरा किया जाएगा और युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से निकलने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्य सुमन कथूरिया, डॉ पूनम सिंह, शगुन, दीपा, पायल, मधु, वीना, रीना, कविता, पूजा, डिंपल व भारती कथूरिया मौजूद रहीं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!