उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गणेश चतुर्थी  के उपलक्ष में मूर्ति  विसर्जन के लिए गऊकरण धाम तालाब को निर्धारित किया गया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए  19 सितंबर 2021 तक संबंधित अधिकारियों को की ड्ïयूटी लगाई गई है।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 सितंबर तक गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में सभी मंदिरों व पंडालों में पूजा अर्चना की जा रही है। इसके उपरांत प्रबंधकों द्वारा मूर्ति विसर्जन किया जाता है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर में केवल एक स्थान गऊकरण धाम तालाब निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

रोहतक के उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) राकेश कुमार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधीक्षक का सहयोग करेंगे तथा नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के सहयोग से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे, जो सफाई व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम आयुक्त द्वारा रोहतक के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखने में सहयोग किया जायेगा तथा अग्नि सुरक्षा वाहन नियुक्त किये जायेंगे। सिविल सर्जन द्वारा स्टाफ सहित एम्बुलेंस नियुक्त की जायेगी। जिला राजस्व अधिकारी द्वारा नौकायान के लिए तैराक/गौताखोर व लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाई जायेगी। 

कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षक अभियन्ता मूर्ति विसर्जन स्थल तालाब में जल भराव व आसपास सीवर की सफाई के अलावा मूर्ति विसर्जन में भाग लेने वाली मंडियों व आम जनता के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता द्वारा गऊकरण तालाब पर कानून व्यवस्था बनाएं रखने व किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए तालाब पर आने-जाने वाले रास्तों पर तालाब के चारों ओर बैरिकेटिंग करवाई जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव द्वारा मूर्ति विसर्जन में भाग लेने वाली मंडियों का गऊकरण चौकी पर चौकी ईंचार्ज के साथ मिलकर पंजीकरण करवाया जाएगा। परिवहन के स्थानीय महाप्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवश्यकता अनुसार क्रेन उपलब्ध करवाई जायेगी। मूर्ति विसर्जन के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी समुचित प्रबंध किये जायेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!