श्री अरूट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 30 मई को शहीद मदन लाल ढींगरा प्रशिक्षण केंद्र की नई शाखा (नज़दीक दिव्य योग आश्रम, कृपाल मोबाइल (अप्पू) के साथ, गोहाना रोड, रोहतक)का उद्घाटन किया गया और प्रशिक्षण केंद्र द्वारा नि:शुल्क एक्यूप्रेशर कैंप का आयोजन भी किया गया।
यह आयोजन शहीद मदन लाल ढींगरा प्रशिक्षण केंद्र के संचालक राजेश खुराना एवं खत्री अरोड़ा मैत्री संघ (रजि. 1107) के तत्वावधान से किया गया। इस नि:शुल्क एक्यूप्रेशर कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुवात अमित चावला व श्रीं मति पूजा चावला द्वारा हवन यज्ञ द्वारा किया इस प्रेरणादायक आयोजन में वरिष्ठ अतिथि के रूप में श्री हिमांशु ग्रोवर, पार्षद कपिल नागपाल, श्रीमती प्रतिभा सुमन, विजय कुमार आचार्य प्रिंटिंग प्रेस, बबीता सोनी जी व हैप्पी अनेजा. एडवोकेट चेतना अरोड़ा ने पहुंच कर संस्था से जुड़े नए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस केंद्र का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक कौशल विकास की रोशनी पहुँचाना है। इस शुभारंभ के साथ ही डिजिटल पुस्तकालय, सिलाई-कढ़ाई (बुटीक), बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग, पेंटिंग व म्यूजिक, ब्यूटी पार्लर, आत्म रक्षा, लघु उद्योग और गिटार जैसे व्यावसायिक व सांस्कृतिक कोर्सेज की शुरुआत की गई है। इन सभी कोर्सेज के लिए आज नए दाखिले 30 मई 2025 को भी हुए । सभी कोर्स समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मात्र 200 रूपयें मासिक शुल्क पर सर्टिफिकेट के साथ उपलब्ध रहेेंगे। प्रशिक्षण केंद्र के संचालक राजेश खुराना ने कहा कि शहीदों की प्रेरणा से, हर हाथ को हुनर मिले यही है सच्ची श्रद्धांजलि और युवाओं को अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रोहतक में सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता और व्यावसायिक शिक्षा के नए आयाम खोल देगा।इस अवसर पर ममता खुराना.योगिता चावला. डॉ विजय कपूर.श्रीं मदन मुखीजा. पूर्ण भगत आहूजा. गुलशन उप्पल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अरुट जी महाराज के जन्मोत्सव मे हिस्सा लिया
खत्री अरोड़ा मैत्री संघ रजि़ नं. 1107,
शहीद मदन लाल ढींगरा प्रशिक्षण केंद्र,
