Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वाशिंग मशीन बंद करने की बात पर कलयुगी बहु ने फोड़ा ससुर का सिर; अपने भाई के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा

ससुर द्वारा बाजार जाने से पहले वॉशिंग मशीन बंद कर के जाने की बात कहने पर बुजुर्ग की पुत्रवधु इतनी भड़क गई कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ससुर को बुरी तरह से पीटा तथा स्टील की बोतल से उनका सिर तक फोड़ डाला। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को रोहतक PGIMS में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पुत्रवधु और उसके भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

ससुर पर हमले का यह मामला हरियाणा के झज्जर का है। शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित सीताराम गेट के पास रहने वाले सतनारायण के बेटे चन्द्रशेखर की मौत हो चुकी है। सतनारायण ने बताया कि उनकी पुत्रवधु सुनीता का भाई नवीन घर आया हुआ था। दोनों को बाजार जाना था। इसी दौरान कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन लगाई हुई थी। सुनीता वॉशिंग चालू छोड़कर बाजार जा रही थी।

इस बीच सतनारायण ने उसे टोकते हुए वॉशिंग मशीन बंद कर बाजार जाने की बात की। सुनीता उसके बाद इतनी तैश में आई कि उसने अपने भाई नवीन के साथ मिलकर अपने ही ससुर पर हमला बोल दिया। दोनों ने मिलकर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं स्टील की पानी की बोतल से उनके सिर पर बुरी तरह चोटें मारी गई।

हमले में बुरी तरह घायल हुए सतनारायण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आस-पड़ौस के लोगों ने उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में पहले झज्जर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। झज्जर शहर थाना पुलिस ने आरोपी पुत्रवधु सुनीता और उसके भाई नवीन के खिलाफ धारा 323, 452, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version