Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लखनऊ में आम महोत्सव के आखिरी दिन ‘आम लूट’, थैलों में भरकर आम ले गई जनता

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित 3 दिवसीय आम महोत्सव के अंतिम दिन अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला। महोत्सव समाप्ति से कुछ देर पहले आमों की लूट मच गई, जिससे माहौल अफरा-तफरी वाला हो गया।

दरअसल, प्रदर्शनी में रखे गए आम केवल प्रदर्शन के लिए थे, जबकि उनकी बिक्री बाहर अलग स्टॉल्स पर की जा रही थी। लेकिन अंतिम दिन के अंतिम समय में जबड़दस्त भीड़ उमड़ पड़ी और लोग प्रदर्शनी में रखे आमों को ही उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते माहौल बेकाबू हो गया और आमों की लूट शुरू हो गई।

आम महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जो देशभर की विभिन्न किस्मों के आम देखने और खरीदने आए थे। लेकिन आयोजन के आखिरी पलों में प्रशासन की ढिलाई और भीड़ के नियंत्रण में कमी के चलते स्थिति हाथ से निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट के समय वहां कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया, जिससे लोग बेहिचक आम उठाकर ले जाते रहे। कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग बैग और थैलियों में आम भरते दिख रहे हैं।

Exit mobile version