Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में नॉमिनेशन के पहले दिन भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह सहित 7 ने किया नामांकन; 6 मई है लास्ट डेट

हरियाणा में कल से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन हरियाणा की 10 लोकसभा में से 7 सीटों पर प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन सोनीपत लोकसभा सीट में दाखिल हुए। यहां उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिया किया। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर 2 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिला किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने अपना नांमाकन करा लिया है। वहीं सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ से एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में 6 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। मंगलवार 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 25 मई को मतदान होगा। 4 जून का मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल मौजूद रहे।

Exit mobile version