Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

त्योहारी सीज़न पर रेलवे ने यात्रिओं को दी खास सौगात ,18 से ट्रैक पर दौड़ेगी ये स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर- पश्चिम रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से ओखा के बीच स्पेशल साप्ताहिक Superfast ट्रैन चलाने का फैसला लिया है। बता दें कि यह Special ट्रेन 18 October से 29 नवंबर तक चलाई जाएगी।इस फैसले से हजारों लोगों को राहत मिलने वाली है। त्योहारी सीजन में अप्रवासी लोगों को यात्रा की अच्छी सुविधा मिलेगी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसी को देखते हुए सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन द्वारका, राजकोट, महेसाना,आबूरोड, अजमेर, जयपुर, अलवर व भिवाड़ी से होकर जाएगी। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09523, ओखा- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को ओखा से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी, जो बुधवार को Jaipur स्टेशन पर 04:05 बजे आगमन के बाद 4:15 बजे प्रस्थान कर 10:10 पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

Exit mobile version