Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेटी की शादी वाले दिन पैसे निकलवाने ATM बूथ पर गए पिता के खाते से ठग ने उड़ाई शादी की जमापूंजी – कार्ड बदलवाकर अंजाम दी वारदात

पानीपत जिले से साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जो थोड़ा दुखदायी है। एक श्रमिक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए सालों रुपए जमा किए और बेटी की शादी के दिन जब वह एटीएम से रुपए निकलवाने गया था तो वह एक साइबर ठग का वह शिकार हो गया।

एटीएम बूथ पर श्रमिक को रुपए निकलवाने में देरी होते देख वहां पहले से खड़े एक युवक ने कहा कि भाई साहब आप देरी कर रहे हो, लाओ आपके पैसे मैं निकाल दूँ। यह बात कहते हुए युवक ने उसके हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया और पलक झपकते ही उसने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया। जिसकी श्रमिक पिता को भनक तक नहीं लगी। जिसके बाद धनराशि निकलवाने की तमाम कोशिश करने के बाद फर्जी कार्ड से पैसे नहीं निकले तो वह युवक वहां से चला गया। जिसके कुछ देर बाद ही उसने खाते से 1.70 लाख रुपए निकाल लिए।

श्रमिक रामलाल ने बताया कि जब उसे खुद के साथ ठगी होने का पता लगा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसे इस बात की परवाह नहीं थी कि उसके रुपए चले गए। बल्कि वह परेशान इसलिए हुआ कि अब शादी में खर्च होने वाले इतने रुपए वह एक साथ कहां से लाएगा। जिसके बाद उसने अपने जानकारों को यह ठगी बताते हुए रुपए उधार मांगे, जिस पर किसी ने 10 हजार, किसी ने 15 हजार तो किसी ने 25 हजार रुपए उधार दिए। उधार लिए हुए रुपए से उसने बेटी की पूरी रीति रिवाज के साथ विदाई की। और इस बारे में रामलाल ने किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस घटना की शिकायत ठगी के शिकार हुए पिता ने इसराना थाना पुलिस को दी है।

Exit mobile version