Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा के आह्वान पर प्राइवेट बस परमिट देने व 23 जून को मानी गई मांगो को लागू करवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 14 जुलाई को परिवहन मंत्री आवास अम्बाला में घेराव करेंगे

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा के आह्वान पर सरकार द्वारा 262 मार्गो पर 3658 प्राइवेट परमिट देने के विरोध में रोहतक डिपो के सभी प्रधानो, सुमेश कुण्डु, सुरेश नहरा, जोगेन्द्र मलिक, जोगेन्द्र ढुल , नरेश सिवाच , गिरी राज , राजेश मायना , सुरेन्द्र मकडोली ,की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया।राज्य मोर्चा सदस्य, अमित महराणा सुमेर सिवाच दिनेश हुड्डा जोगेन्द्र दुल सुरेश नहरा ने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार बिना किसी की मांग के रोड़वेज विभाग में प्राइवेट बस परमिट देने जा रही हैं।जबकि प्रदेश भर की आम जनता द्वारा पंचायतों के माध्यम से व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से सरकारी बसों की मांग लगातार कर रही हैं।

दूसरी ओर वर्तमान में जो प्राइवेट परमिट धारक वाली बसे चल रही हैं।इन बसों में सरकार द्वारा दी जा रही किसी भी सुविधा को लागू नही किया जा रहा हैं। जिनकी शिकायते लड़कियों, बुजर्गों, आम जनता द्वारा समय समय करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही हैं।रोड़वेज की सरकारी बसे से टैक्स के रूप में प्राइवेट परमिट धारक वाली बसों के मुकाबले सरकार के राजस्व कोष में हजारों रुपये ज्यादा टैक्स जमा करवाती हैं।सरकारी बसों की बढ़ोतरी होने से बेराजगार बच्चों को रोजगार मिलता हैं।जबकि प्राइवेट बसों को परमिट देने से बेरोजगार बच्चों को कम वेतन देकर खिलवाड़ किया जा रहा हैं। सांझा मोर्चा सरकार से मांग करता की बिना आम जनता, कर्मचारियों की मांग के जो प्राइवेट परमिट पॉलिसी थोपी जा रही हैं उसे तुरन्त वापिस लिया जाए।नेताओ ने सरकार को स्पस्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस पॉलिसी अगर वापिस नही लेती हैं तो 14 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारियों द्वारा परिवहन मंत्री आवास अम्बाला शहर में घेराव करके आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में सैकड़ो कर्मचारियो ने भाग लिया रोहित देशवाल अनिल धनखड़ मन्जित दलाल प्रकाशा राकेश दाँगी सुनिल मलिक गुलाब सिंह सुरेश ढहोला सतबीर मुन्ढाल प्रदीप हुड्डा राजेश हुड्डा सन्दीप

Exit mobile version