Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दीनबंधु चौधरी छोटू राम धाम, जसिया में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व पर 76 वें गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और माँ भारती की स्वाधीनता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हुए।

इस खास अवसर पर इंडो – नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 400 मीटर में गोल्ड मेडल विजेता दीपांशु लठवाल का स्वागत किया। जिनका सम्बन्ध सोनीपत के मुंडलाना गांव से है। इनके अलावा धाम पर पहुंचकर श्री रामचंद्र मोर, भिवानी और शास्त्री सूरजभान, मित्राऊं, दिल्ली ने 21- 21 हजार रूपये छोटूराम धाम निर्माण कार्य हेतू सहयोग दिया।

इसके उपरांत धाम की कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें धाम के विकास और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस बैठक में सोनीपत और रोहतक की टीमों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा श्री वजीर सिंह कुंडू को छत्तीसगढ़ में छोटूराम धाम के प्रचार प्रसार करवाने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, आगामी अन्नदान मुहिम के शुभारंभ और इसके सफल संचालन पर विचार-विमर्श किया गया।

इस विशेष अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया, सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, रामचेत राठी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकिशन कुंडू प्रदेश सचिव, राजकुमार मलिक जिला अध्यक्ष पानीपत, रमेश कुंडू जिला प्रधान रोहतक, प्रेम किशन गहलोत, गुड़गांव जिला प्रधान, सत्यप्रकाश गुलिया, जिला प्रधान झज्जर, हरज्ञान मलिक जिला प्रधान सोनीपत, कप्तान चहल युवा प्रधान सोनीपत, अनिल राठी युवा प्रधान रोहतक, बीरमति हुडा महिला जिला प्रधान रोहतक, जयपाल धनखड़ जिला उप प्रधान गुड़गांव, सत्यवीर कमांडेंट, रमेश कुमार अहलावत मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे।

Exit mobile version