हरियाणा आज 60 साल का हो गया। 1 नवंबर, 1966 को बने इस राज्य का स्थापना दिवस सरकार बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। इसे लेकर पंचकूला में 3 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि आज से चार बड़े बदलाव भी लोगों को देखने को मिलेंगे। इन बदलाव का सीधा असर सूबे के 23 लाख लोगों पर पड़ेगा।

हरियाणा सरकार आज लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त राज्य स्थापना के दिन जारी करेगी। सूबे में अभी तक करीब 8 लाख महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल ऐप से आवेदन किया है। हालांकि सरकार ने इस योजना के तहत 19.62 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत पात्र माना है। अब तक सूबे में इस मोबाइल ऐप को 10 लाख लोगों ने अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है। इस मोबाइल एप की शुरुआत सीएम नायब सैनी ने 25 सितंबर को की थी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस योजना को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!