Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली में बढ़ता ओमीक्रॉन- 10 नए मामले आए सामने, अब तक कुल 20 मरीजों में हुई नए वैरिएंट की पुष्टि

दिल्ली में आज ओमीक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 10 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कुल 20 मरीजों में ओमीकॉन की पुष्टि हो चुकी है। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में इस वैरिएंट के कुल 20 केस हो गए हैं। इन 20 मरीजों में से 10 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। 

बता दें कि पिछले सप्ताह में विदेशों से आए कुल 78 लोगों को एयरपोर्स से लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 38 को छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी सभी 40 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 37 कोरोना के मरीज हैं। इनमें से 7 लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं।ओमिक्रोन का खतरा दिन ब दिन दुगनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के नए केस के मद्देनजर हालात की समीक्षा की। 

ओमीक्रॉन को लेकर महाराष्ट्र सरकार भी एक्शन में आ चुकी है। ओमिक्रोन पर काबू पाने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई। एंट्री प्वाइंट पर पुलिस की नाकेबंदी सख्त हो गई। दरअसल, असलम शेख ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, ओमिक्रोन वेरिएंट जिस तरह से बढ़ रहा है इसे देखते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर पर किसी भी बड़े कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, जो धार्मिक स्थल खुले हैं उनमें दिशानिर्देशों का पालन करने की सख़्त हिदायत है।

वही पूरे देश की बात करे तो गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 99 हो गई। कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा परेशान है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 20 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 8 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस आ चुके हैं।

Exit mobile version