कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का तेजी से प्रसार हो रहा है। वायरस का संक्रमण फैलने को लेकर पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ गई हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर तमाम देशों की सरकारे लगातार आगाह कर रही हैं देश में ओमिक्रॉन के मामले 300 के पार हो चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, “देश में कोविड के नए वैरिएंट के मामले 311 हो चुके हैं, इनमें सबसे अधिक मामले दिल्ली, महाष्ट्र, कर्नाटक, केरल से आए हैं। वहीं, देश के 17 राज्यों में यह वैरिएंट पहुंच चुका है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है जिसमें कोविड संक्रमण की ताजा स्थिति की समीक्षा और संभावित परिस्थितियों से निपटने के तौर-तरीकों पर विचार विमर्श किये जाने की आशा है। इस बैठक में ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री अधिकारियों को कड़े निर्देश दे सकते हैं ताकि भविष्य में हर संभावित समस्या से निपटा जा सके।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी देश भर में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह क्रिस्मस और नववर्ष के अवसर पर होने वाले समारोहों को देखते हुए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे मौके पर सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ जाती है और संक्रमण में वृद्धि होने की आशंका है।

डाक्टरों के अनुसार कोविड के नए संस्करण ओमिक्रॉन का संक्रमण पुराने डेल्टा के तुलना में तीन गुना अधिक तेजी से फैलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में यदि विदेशों की तर्ज पर ओमिक्रॉन का संक्रमण फैला तो चिकित्सा सुविधाओं पर भारी दवाब पड़ेगा। एक अध्ययन के मुताबिक भारत में अगर फ्रांस और ब्रिटेन की तर्ज पर संक्रमण फैलता है तो प्रतिदिन 15 लाख तक व्यक्ति संक्रमित हो सकते हैं।

केंद्र ने भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और मामले की सकारात्मकता, दोहरीकरण दर और नए मामलों के समूह की निगरानी करने और क्रिसमस तथा नए साल से पहले स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की सलाह दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!