ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और उनका परिवार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मनु एक ही ओलंपिक संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैंने उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मनु भाकर की यह शानदार जीत हर देशवासी की जीत है और इस जीत ने पूरे विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।”
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर परिवार समेत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची

