Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन:दोनों फेफड़े खराब हो गए थे, 18 दिन से दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती

हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान एवं कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार को निधन हो गया। उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। वह 18 दिन से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।

इसको लेकर बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।

बजरंग पूनिया ने आगे लिखा- पिता का अंतिम संस्कार हमारे गांव खुडन में शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Exit mobile version