Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में ₹43.35 करोड़ से 6 लेन होगा पुराना दिल्ली रोड: दोनों तरफ बनेंगे 2 मीटर चौड़े फुटपाथ, सिरसा चुंगी पर बनेगा फ्लाईओवर

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

हिसार। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए पुराने दिल्ली रोड का विस्तार किया जाएगा। तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक जाने वाले इस मार्ग को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन किया जाएगा। परियोजना पर 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। हरियाणा सरकार ने 8 दिन पहले इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी जारी की थी।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर तैयार इस प्रोजेक्ट में वाहनों के साथ पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परियोजना का मास्टर प्लान और डिजाइन तैयार कर लिया गया है।

दोनों तरफ बनेंगे 2 मीटर चौड़े फुटपाथ

प्रोजेक्ट के डिजाइन के अनुसार, सड़क के दोनों ओर 2 मीटर चौड़े समर्पित फुटपाथ बनाए जाएंगे। इससे पैदल यात्रियों को वाहनों के बीच चलने की मजबूरी नहीं होगी। फुटपाथ पर अनधिकृत पार्किंग रोकने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बोलार्ड्स भी लगाए जाएंगे।

इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह टेबल-टॉप पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग बनाई जाएंगी, ताकि लोग आसानी से और सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।

रात में बेहतर दृश्यता के लिए रिफ्लेक्टिव मार्किंग

सड़क पर 300 मिलीमीटर और 200 मिलीमीटर चौड़ी थर्मोप्लास्टिक रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाई जाएंगी। इनसे रात के समय वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी। साइकिल चालकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।

सिरसा चुंगी पर बनेगा वन-वे फ्लाईओवर

परियोजना के तहत सिरसा चुंगी के पास नया वन-वे हाईवे फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। इसके जरिए अग्रोहा और सिरसा की ओर जाने वाला हाईवे ट्रैफिक सीधे फ्लाईओवर से गुजर सकेगा। इससे नीचे के मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

4 लेन से 6 लेन होने पर कम होगा ट्रैफिक दबाव

पुराने दिल्ली रोड पर वर्तमान 4 लेन सड़क को चौड़ा करके 6 लेन किया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होने और व्यस्त मार्ग पर जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

करीब 43.35 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सड़क विस्तार के साथ फुटपाथ, पैदल यात्री क्रॉसिंग, सुरक्षा बोलार्ड्स और फ्लाईओवर जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।

Exit mobile version