Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ओखा-देहरादून एलएचबी रैक से चलेगी:बांद्रा-हिसार ट्रेन में बढ़ाए कोच; रोहतक-हांसी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

हरियाणा के रास्ते चलने वाली ओखा-देहरादून-ओखा ट्रेन एलएचबी रैक से संचालित होगी। वहीं बान्द्रा टर्मिनस-हिसार के बीच चलने वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को लेकर कोच बढ़ाए गए हैं। इधर रेलवे द्वारा रोहतक-हांसी-रोहतक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19565/19566, ओखा-देहरादून-ओखा ट्रेन ओखा से 1 मार्च से और देहरादून से 3 मार्च से एलएचबी कोच से संचालित होगी। इस ट्रेन में एलएचबी रैक के 1 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार श्रेणी व 1 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बें होंगे।

गाड़ी संख्या 22915/22916, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन में बान्द्रा टर्मिनस से 4, 11, 18, 25 मार्च को और हिसार से 5, 12, 19, 26 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04489, रोहतक-हांसी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से प्रतिदिन रोहतक से 10.00 बजे रवाना होकर 12.15 बजे हांसी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04490, हांसी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 1 मार्च से प्रतिदिन हांसी से 13.00 बजे रवाना होकर 15.00 बजे रोहतक पहुंचेगी।

Exit mobile version