Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों की स्टेटस रिपोर्ट सोमवार को प्रस्तुत करें अधिकारी :- उपायुक्त सचिन गुप्ता, शहर को दशहरा पर्व तक सुंदर व मॉडल बनाने की दिशा में करें कार्य, अधिकारी शिविरों में प्राप्त शिकायतों का करें विश्लेषण


रोहतक, 22 अगस्त : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोमवार को लंबित शिकायतों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधिकारी आगामी दशहरा पर्व तक शहर को सुंदर व मॉडल बनाने की दिशा में कार्य करें।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों से संबंधित विभाग स्टेटस रिपोर्ट तैयार करें ताकि इन शिकायतों का उचित निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का सही निपटारा किया जाए तथा इनकी सूची भी तैयार की जाए ताकि बार-बार यह शिकायतें दर्ज न हो। अधिकारी शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी संलग्न करें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का विश्लेषण कर यह पता लगाए कि किस क्षेत्र में ज्यादा समस्याएं है। ऐसा करके अधिकारी कार्य योजना तैयार करें तथा ऐसी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल तथा सीवर से संंबंधित सभी लंबित शिकायतों का एक माह में निपटारा सुनिश्चित करें। सिंचाई विभाग द्वारा सभी लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा करवाया जाए। समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, जिला परिषद व अन्य संबंधित विभागों द्वारा लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र उचित निपटारा करवाया जाए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, नगराधीश अंकित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, भाजपा के प्रतिनिधियों में उदयभान मलिक व एडवोकेट अंकुश बिड्ढïू आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version