Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अधिकारी सीएम विंडो व सरल पोर्टल की शिकायतों व आवेदनों को निर्धारित अवधि में निपटाये :- डॉ. यशपाल

उपायुक्त डॉ. यशपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटारा करें तथा सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों समय पर सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा सीएम विंडो तथा सरल पोर्टल को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए सरकार को सिफारिश भेज दी जायेगी।

डॉ. यशपाल  ने कहा है कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर निगरानी की जाती है। इस पोर्टल पर ओवरडयू व लम्बित शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाये। सभी अधिकारी सीएम विंडो को प्रतिदिन चैक करें। सरकार द्वारा सरल पोर्टल के माध्यम सेविभिन्न विभागों की सेवाएं प्रदान की जा रही है, जिनके लिए सरकार द्वारा सेवा का अधिनियम के तहत समयसीमा निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी इस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्धारित अवधि में आवेदकों को सेवाओं का लाभ प्रदान करें। निर्धारित अवधि के बाद आस अर्थात ओटोमैटिक अपील सिस्टम के माध्यम से यह शिकायत उच्चा अथॉरिटी के पास अपील में चली जाती है।

अधिकारी नियमित रूप से सीएम विंडो व सरल पोर्टल को करें चैक :- नगराधीश

उपायुक्त के निर्देशानुसार नगराधीश मोहित महराना ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सीएम विंडो व सरल पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सीएम विंडो व सरल पोर्टल को प्रतिदिन चैक करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें उनके विभाग से संबंधित सीएम विंडो पर कोई भी ओवरडयू व लम्बित शिकायतें न रहें। निर्धारित समय पर शिकायतों का निपटारा किया जाये। सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आवेदकों को समय पर सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाये। सरकार द्वारा अधिकृत सेवाओं के लिए अवधि निर्धारित की गई है। बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डॉ. जितेंद्र मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Exit mobile version