दिनांक 30/8/2022 को रिवाडी डिपो की प्राइवेट कि मी स्कीम की बस का बहरोड़ के पास बस पलटी और तीन की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। जबकि सांझा मोर्चा की तरफ से और जनता की तरफ़ से बार-बार सरकार को अवगत कराया गया है कि विभाग में सरकारी बसें और सरकार का ही अपना स्टाफ होना चाहिए। मगर पता नहीं सरकार लीज पर बसे और प्राइवेट परमिट क्यों देना चाहती हैं।आये दिन कि मी -लीज की बसों की दुर्घटना होती है, इन बसों के मालिकों को केवल पैसे बचाने चाहिए चाहे वो चालक सस्ता हो, अनुभव हीन हो,या बस समय पर काम नहीं करवाना और इनके कि मी पूरे होते रहे यह केवल रिवाडीं की बात नहीं है यह पूरे हरियाणा की बात है। प्राइवेट परमिट और लीज की बसों की हरियाणा रोडवेज चालक संघ घोर निन्दा करता है। और हादसे में मरने वाले और घायलो के प्रति गहरा दूखं और संवेदना प्रकट करता है।
सरकार 952 रूटों पर अनगिनत प्राइवेट परमिट देना चाहती है सांझा मोर्चा इसका विरोध करता है क्योंकि प्राइवेट बसें न तो जनता के हित में है और न ही विभाग के हित में है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि प्राइवेट परमिट को रद्द करें और किलोमीटर स्कीम के तहत 550 बसे ली जा रही है उनको भी रद्द करें रोडवेज कर्मचारियों की मांगे पूरी करें रोडवेज के बेडे में 5000सरकारी बसें शामिल करें जिससे युवाओं को रोजगार मिले हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा 10 सितंबर 2022 को करनाल में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी
रमेश शयोकंद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड नंबर 1342 संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ हरियाणा,अमित मेहराना राज्य प्रधान कृष्ण कादयान चालक संघ।
यह था मामला :मंगलवार दोपहर एक बस रेवाड़ी से जयपुर जा रहीं थी जिसमे लगभग 50 सवारियां सवार थी। रोडवेज की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली इस बस का मंगलवार दोपहर संतुलन बिगड गया तथा बस नेशनल हाइवे नं. 48 के फ्लाईओवर से गिर गई। यह घटना राजस्थान के बहरोड़ कस्बे के पास घटित हुई। राजस्थान पुलिस ने घायलों को वहां के सरकारी अस्पताल में Admit करवाया जहां एक 3 माह के नवजात समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई।
CM ने जताया दुःख
लगभग दो दर्जन लोगों को बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया गया, 5 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर SMS रेफर कर दिया गया। राजस्थान पुलिस ने घटना की जांच करना शुरू कर दिया है। रोडवेज परिचालक ने कहा कि Driver की वजह से यह घटना हुई। सीएम मनोहर लाल ने इस हादसे पर दुख जताया।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस के पुल से नीचे गिरने का अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 30, 2022
मैं इस दुर्घटना में असमय जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूँ।
रेवाड़ी से जयपुर के बीच चलने वाली यह किलोमीटर स्कीम की बस जयपुर के लिए लगभग 12:50 बजे चली थी। राजस्थान के बहरोड़ से लगभग 4 किलोमीटर आगे निकलते ही बस का Balance खराब हो गया। बस पुल की रेलिंग तोडक़र कई फुट नीचे गिर गई. इससे यात्रियों में हड़बड़ी मच गई। वहां उपस्थित लोगों ने बस के शीशे तोडकर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी बीच राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल होगये। घायलों को बहरोड़ के कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान कोसली क्षेत्र की एक महिला के 3 माह के बच्चे समेत 3 यात्रियों की मृत्यु हो गई।

