रोहतक की जवाहर लाल नेहरू नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भास्कर वशिष्ठ निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है, जो दिल्ली के आत्माराम स्कूल में गेस्ट टीचर के तौर पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार भास्कर पिछले करीब 6 वर्षों से मानसिक बीमारी से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी लाल रंग की स्कूटी लेकर रोहतक आया था और जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। नहर किनारे उसकी स्कूटी भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आईएमटी थाना एसएचओ अश्वनी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!