हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) जिले की 26 कॉलोनियों में गुरुवार को 17 से ज्यादा घंटों के लिए ब्लैकआउट रहेगा। दरअसल रोहतक में पिछले कई दिनों से बिजली कट लगातार लग रहे हैं। ये बिजली कट परेशानी का सबब बने हुए हैं। हर रोज फीडरों पर मरम्मत की जा रही है। इससे एक ओर जहां बुधवार को 28 जगहों पर बिजली बाधित रही, वहीं गुरुवार को 26 जगहों पर ब्लैकआउट रहेगा। पिछले एक माह से लगातार ‌लाइनों पर काम कर चल रहा है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि फीडरों की मरम्मत का काम दीपावली के मद्देनजर किया जा रहा है। सभी लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।

15 कॉलोनियों सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित
ऑपरेशन नंबर 3 के एसडीओ आशीष चौहान ने बताया कि 11 केवी फीडर डिसपोजल, बस स्टैंड रोहतक नंबर दो की सप्लाई बंद रहेगी। यहां लाइन की इम्प्रोव्मेंट का काम किया जाएगा। इस कारण 15 कॉलोनियों सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन संयम बरते, मरम्मत पूरी होते ही बिजली सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।

यहां 10 से 5 बजे तक लगेंगे कट
शिव विहार, रनैकपुरा बरसी नगर, डीपीएस जींद रोड, शिव कॉलोनी, अनंत पुरम, फौजी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, शोराकोठी, रूप नगर, सैनीपुरा, कबीर कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, बालक नाथ कॉलोनी, माता दरवाजा। इन 16 जगहों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे बिजली कट लगेंगे।

यहां 10 से 1 बजे तक रहेगा कट
इंदिरा मार्केट, पुरानी सब्जीमंडी, केवल गंज, बाबरा चौक, चमेली मार्केट, बड़ा बाजार आदि इन 6 जगहों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!