Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सुनारिया गांव में निगम की आठ एकड़ जमीन से हटवाया कब्जा


नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की लगभग 8 एकड़ भूमि का केस राजस्व न्यायालय में चल रहा था जिसका निर्णय नगर निगम के पक्ष में आया था जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव सुनारियां में लगभग 8 एकड़ भूमि से कब्जा हटवाते हुए डयूटी मजिस्ट्रेट नगर अभियंता सत्य व्रत की निगरानी में भूमि को निगम के कब्जे में लिया गया है। इस कार्य में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया गया ताकि कार्यवाही के दौरान किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न न हो।
आयुक्त महोदय ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में निगम की भूमि की डीमार्केशन का कार्य किया जा रहा है। भू-अधिकारी नगर निगम, रोहतक को निर्देश दिए जा चुके है कि निगम क्षेत्र में निगम की भूमि की जल्द से जल्द डीमार्केशन करवाई जाये ताकि उन पर कब्जा कार्यवाही की जा सके। भूमि को कब्जे में लेते हुए वहां पर बोर्ड एवं तारा घेरा भी किया जायेगा। इसलिए आमजन को सूचित किया जाता है कि नगर निगम की जमीन पर किए हुए अवैध कब्जे को स्वयं हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा कब्जे को हटवाया जायेगा तथा जिस दौरान लगने वाला हर्जा-खर्चा भी सम्बन्धित से वसूला जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार हांेगे।
कब्जा कार्यवाही हटवाने के दौरान बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट नगर अभियंता सत्य व्रत, भू-अधिकारी, विधि सहायक संदीप व एन्फोर्समेंट टीम एवं पुलिस बल इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version