रोहतक के अस्थल बोहर निवासी संतोष और अन्नू ने एसपी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उन दोनों ने 7 सितंबर 2022 को गांव घिलौड़ कलां निवासी विद्या से 100 वर्ग गज (50-50 वर्ग गज) का प्लॉट खरीदा था। जिसके लिए 28 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया था।

जब वे 8 सितंबर 2024 को अपना प्लॉट संभालने गए तो देखा कि अमित कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जेसीबी की मदद से प्लॉट की चारदीवारी को गिरा रहा था। साथ ही ईंटें भी तोड़ डाली। जब उन्हें रोका गया तो वे बदसलूकी करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने प्लाट पर अवैध कब्जा भी कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे यहां न दिखने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी जबरन प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं।

आरोपियों ने रात को बाउंड्रीवाल तोड़ दी और वहां करीब 5 हजार ईंटें थीं, जिनमें से कुछ ईंटें निकाल ली गईं और कुछ गाड़ दी गईं। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई। शिकायत के बाद आईएमटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!