Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

O. P चौटाला ​​​​​​​की अस्थियां गंगा में प्रवाहित:पोते कर्ण-अर्जुन ने अंतिम रस्म निभाई, रक्षा मंत्री राजनाथ ने फार्म हाउस पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

हरियाणा के 5 बार CM रहे ओपी चौटाला की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। पोते कर्ण और अर्जुन चौटाला ने अंतिम रस्म निभाई। दोनों ने बाल भी कटवाए। वह फार्म हाउस से दादा की अस्थियां लेकर रविवार को हरिद्वार रवाना हुए थे।

ओपी चौटाला (89) का 20 दिसंबर को गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सिरसा में तेजा खेड़ा फार्म हाउस लाया गया। जहां 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म हाउस में चौटाला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां उन्होंने चौटाला की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और परिवार से मुलाकात की।

Exit mobile version