Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 7 को फिर से हड़ताल करेंगी PGI की नर्सिंग ऑफिसर, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी- मरीज परेशान

रोहतक में अपनी माँगों के चलते PGIMS के नर्सिंग एसोसिएशन ने कल रविवार को विजय पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि 7 अगस्त को हड़ताल की जाएगी। इस दौरान पीजीआई में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी बातों पर विचार नहीं करती है तो 8 अगस्त से वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगी।

नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने बताया कि सभी कर्मचारी 6 अगस्त तक सुबह 8:00 बजे से 3:00 बजे तक ड्यूटी करेंगे। कोई भी नर्सिंग स्टाफ इवनिंग शिफ्ट नहीं करेगा। 7 को एक दिवसीय हड़ताल होगी। यदि सरकार 7 अगस्त की रात 12 बजे तक मांग नहीं मानती है तो 8 अगस्त की सुबह से अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी।

इस दौरान पीजीआई की सभी 1200 नर्सिंग ऑफिसर काम ठप करेंगी। नर्सिंग एसोसिएशन नर्सिंग अलाउंस को 1200 रुपए बसे बढ़ाकर केंद्र सरकार की तर्ज पर 7200 रुपए करने की मांग कर रही हैं।

Exit mobile version