Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अब पड़ेगा पाला, सुबह-शाम छा सकता है कोहरा; मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क व उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना को देखते हुए राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना बन रही है। 

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह  व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।

हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 9.95 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18.11 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 10.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.14 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 17% दर्ज की गई। सूर्योदय 07:16:46 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:00:51 बजे होगा।

वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

हरियाणा में समय से पहले ठंड कम हो चली है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में किसानों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। कुछ दिनों में यदि बारिश नहीं हुई और दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगेती गेहूं की फसल समय से पहले सुनहरी जाएगी और गेहूं के उत्पादन पर 5 से 25 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है।

हरियाणा में इस बार करीब 37 लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई की गई है। इसमें से कुछ फसल की बिजाई अगेती की गई, जो गर्मी बढ़ने के साथ सुनहरी होने लगी है। इस समय हरियाणा में रात और दिन के तापमान में करीब 13 से 15 डिग्री तक का अंतर है। इस कारण गेहूं की बालियां सुनहरी होने लगी हैं।

बड़ी बात यह है कि इस बालियों में अभी ठीक से गेहूं का दाना नहीं पनपा। किसानों की चिंता का कारण यही है। यदि फसल पहले सुनहरी हो गई तो दाना पतला और हल्का रहेगा।

डॉ. सुभाष चंद्र बताते हैं कि नारनौल में रात का पारा सबसे कम 2.5 डिग्री पर आ गया। करनाल में 3.50 व सोनीपत में 30 रहा है। प्रदेश में दिन में तेज धूप खिल रही है तो रात में पाला जम रहा है। 29 से 31 जनवरी के बीच कुछ जिलों में हल्की से सामान्य बारिश के आसार बन रहे हैं।

अगर सामान्य बारिश होती है तो किसानों को फायदा होगा। इससे तापमान में कमी आएगी और गेहूं की बालियों में ग्रोथ ठीक होगी। बालियां समय से पहले नहीं पकेंगी और इनके अंदर का दाना अच्छी तरह बढ़ेगा। 15 नवंबर से पहले की बिजाई गेहूं अगेती किस्म की हैं।

Exit mobile version