यदि आप भी रोजाना दिल्ली का सफर करते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है। अब आप की समस्याएं बढ़ने वाले हैं। अब दिल्ली की सड़कों पर हरियाणा Roadways की पुरानी बसें नहीं चलेंगी। बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से फैसला लिया गया है कि BS4 मॉडल इंजन की बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 1 October से बैन पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की तरफ से ऐसा फैसला Delhi में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखकर लिया गया है।
अब बसों के दिल्ली के अंदर बैन होने की वजह से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ने वाली है। स्थानीय रोडवेज डिपो की लगभग सभी बसें bs4 इंजन की है जिस वजह से अधिकारियों की चिंता भी अब बढ़ने लगी है। यदि दिल्ली सरकार का यह फैसला लागू होता है, तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसें बॉर्डर पर ही उतार देंगी। तब यात्रियों को दिल्ली में अपने गंतव्य पर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा, जिस वजह से उनका खर्च भी बढ़ जाएगा।
बता दें कि हरियाणा परिवहन विभाग भी अभी प्लानिंग कर रहा है, जिसके जरिए दिल्ली सरकार से 31 मार्च 2023 तक bs4 मॉडल इंजन बसों की एंट्री के लिए परमिशन ली जा सकती है। रोडवेज विभाग के बेड़े में करीब 131 बसें है जो On Road रोड है, इसमें लगभग सभी बसें ही BS-4 मॉडल इंजन की मौजूद है, जिले से दिल्ली के लिए रोजाना करीब 55 चक्कर है। रोजाना हरियाणा से दिल्ली तकरीबन 7000 यात्री यात्रा करते हैं, अब दिल्ली सरकार के इस फैसले से उनकी परेशानियां बढ़ने वाली है।
यदि यह फैसला लागू होता है, तो यात्रियों को अब ट्रेनों के जरिए दिल्ली का सफर तय करना पड़ेगा। अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। जो भी निर्देश होंगे नियमों के अनुसार उनका पालन किया जाएगा।

