Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अब हरियाणा में बनेंगी Maruti की इलेक्ट्रिक कारें, PM मोदी करेंगे सोनीपत प्लांट का शिलान्यास

sonipat: Maruti Suzuki कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने के लिए सोनीपत के खरखौदा में 900 एकड़ में प्लांट लगाएगी। इस Plant का शिलान्यास 28 अगस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मोदी शिलान्यास कार्यक्रम में Virtually शामिल होंगे जबकि हरियाणा के CM मनोहर लाल के साथ अन्य केंद्रीय नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। Maruti Suzuki गुरुग्राम और मानेसर के बाद खरखोदा में तीसरा प्लांट लगाने जा रही हैं।

इसके लिए कंपनी ने किसानों से 800 एकड़ जमीन भी खरीद ली है और बाकी 100 एकड़ के लिए बात की जा रही है। इस प्लांट पर कुल 18 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस प्लांट में हर साल तकरीबन 2.50 लाख गाड़ियों का निर्माण होगा। यहां वर्ष 2025 तक Production शुरू हो जाएगा। मारुति कार के साथ यहां सुजुकी के बाइक बनाने के प्लांट का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस प्लांट को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मई-2022 में हरियाणा सरकार के साथ 900 एकड़ जमीन के लिए MOU किया था। हरियाणा सरकार की तरफ से एमओयू पर राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने प्लांट को लेकर सारी तैयारी कर ली है। अब 28 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। जिस तरह से HSIIDC अपनी तैयारी कर रही है, उससे अभी यही सामने आया है कि प्रधानमंत्री सोनीपत नहीं आ रहे बल्कि दिल्ली से ही वर्चुअल तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए High Quality की फाइबर Cable लगाई जाएंगी। HSIIDC के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पत्र जारी किया गया है।

पत्र क्रमांक HSIIDC, 2022/ 3074- 3079 में बताया गया है कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 28 अगस्त को आईएमटी, खरखौदा में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए अरुण कुमार पांडेय को अपर महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग -1) आईएमटी खरखौदा में दोनों पर Video Conference के लिए Optical Fiber के लिए अच्छे इंतजाम करने होंगे।

Exit mobile version