Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

माता वैष्णो देवी में अब भक्तों को मिलेंगी ये डिजिटल सुविधाएँ

कटरा यात्रा के दौरान आप ऑनलाइन पंजीकरण, पूजा, आवास, चॉपर बैटरी कार, भवन  से भैरव मंदिर के लिए रोपवे के अतिरिक्त अब सामान लेने वाले लाकर भी डिजिटली हासिल कर सकते हैं।  भवन पर डिजिटल लॉकर शुरू कर दिए गए हैं।  भवन पर तृप्ति भोजनालय में आप डिजिटली आर्डर कर सकते हैं।  बोर्ड की सभी प्रसाद  दुकानों को हम इंटरनल नेटवर्किंग से जोड़ रहे हैं ताकि डिजिटाइजेशन से समय और ऊर्जा बचाकर उसे अन्य प्रोजेक्ट्स में लगाया  जा सके।  बोर्ड ही वेबसाइट सभी मामलों का एकमात्र हल है जहाँ आप किसी भी सुविधा  का लाभ लेकिन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसी प्रकार भवन के बाद भैरव मंदिर  पर भी लंगर सेवा शुरू की जा चुकी है।  भैरव घाटी के नव विकास का बाकायदा एक प्लान बनाया गया  है और  शीघ्र  यहाँ भी बहुत सी नई चीज़ें देखने को मिलेंगी।  भीड़ प्रबंधन  किया जाएगा, दर्शन में कैसे समय कम लगे उस पर काम हो रहा है। रोपवे शुरू होने के बाद यहाँ फुटफॉल बढ़ेगा, इसलिए रास्ते को थोड़ा चौड़ा किया जाना जरुरी है।। इसमें सीमा सड़क संगठन का सहयोग लेने का प्लान है ताकि सुविधा हो सके।

Exit mobile version