Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

JJP को MLA फ्लैट खाली करने का नोटिस:दुष्यंत चौटाला को प्रदेश कार्यालय हटाना होगा, 3 महीने मांगे, 15 दिन की मोहलत मिली

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) का प्रदेश कार्यालय जल्द खाली हो सकता है। यह कार्यालय पिछले 5 वर्षों से चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित MLA फ्लैट में चल रहा है। तब यह फ्लैट पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की विधायक मां नैना चौटाला के नाम पर अलॉट था।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि JJP का यह फ्लैट भाजपा की एक महिला विधायक के नाम पर अलॉट हो सकता है। महिला विधायक के परिवार की पहले दुष्यंत चौटाला ने मदद की थी। ऐसे में यह फ्लैट लेकर वह JJP को यहां पर पार्टी ऑफिस चलाने दे सकती है। हालांकि, अगर ऐसा न हुआ तो फिर JJP को यहां से अपना सामान समेटना पड़ेगा। फिलहाल, JJP नेताओं की पूरी ताकत दफ्तर बचाने में लगी हुई है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से नए चुनकर आए अधिकांश विधायकों को फ्लैट अलॉट किए जा चुके हैं। मगर, कई विधायक अभी भी फ्लैट खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जब तक कागजों में पूर्व विधायक फ्लैट खाली नहीं करते तब तक उसकी अलॉटमेंट नहीं हो सकती।

यही कारण है कि अब विधानसभा सचिवालय ने सभी हारे हुए विधायकों को 15 दिसंबर तक फ्लैट खाली करने के आदेश दिए हैं। उसके बाद भी यदि किसी ने फ्लैट नहीं खाली किया तो विधानसभा की ओर से पीनल रेंट वसूला जाएगा।

Exit mobile version