हरियाणा में अब आचार संहिता के उल्लंघन पर पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को नोटिस जारी हुआ है। उन पर राजनीतिक लाभ के लिए आंखों की जांच के लिए कैंप लगाने का आरोप है। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटों में जवाब मांगा। हालांकि देवेंद्र बबली ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया कि जवाब भेज दिया है। कोई बड़ा मसला नहीं है। देवेंद्र बबली फतेहाबाद के टोहाना से विधायक हैं। वह पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) में थे। 17 अगस्त को उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। अब उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें हैं।

जानकारी के मुताबिक टोहाना के एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी प्रतीक हुड्डा को देवेंद्र बबली के खिलाफ 25 अगस्त को मेल पर शिकायत मिली थी। ये शिकायत कार्तिक नाम के व्यक्ति ने भेजी है। जिसमें आरोप लगाया गया कि देवेंद्र बबली आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। वह फ्री में तीर्थ यात्रा पर हर रोज अपनी बसें भेज रहे हैं। हर गांव से दो-तीन बसें रोज जाती हैं।

वह आंखों का फ्री चेकअप और फ्री ऑपरेशन भी करवा रहे हैं। इसके साथ फ्री स्पोर्ट्स किट भी बांट रहे हैं। जो सीधे-सीधे वोटरों को प्रभावित करती हैं। इस पर संज्ञान लें।बता दें कि देवेंद्र बबली ‘जागो दिशा सही सोच नई’ नाम से 15 सालों से संस्था चला रहे हैं। इसी संस्था से उन्होंने समाजसेवा करते करते राजनीति में कदम रखा था। देवेंद्र बबली संस्था के तहत फ्री कैंप, खिलाड़ियों के लिए खेल किटों का प्रबंध और लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजते हैं।

शिकायत पर देवेंद्र बबली ने कहा कि उनकी संस्था 15 सालों से जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के कार्य कर रही है। यह तो चुनाव समय से पहले घोषित हो गए। साथ ही वे अभी तक किसी पार्टी से कैंडिडेट घोषित नहीं हुए हैं। जो भी कार्य किए जा रहे हैं, यह उनकी संस्था के बैनर तले हो रहे हैं। इससे जरूरतमंदों का भला ही हो रहा है। जिसको लेकर किसी विपक्षी ने उनके खिलाफ यह बेबुनियाद शिकायत की थी। इसे लेकर जवाब भेज दिया गया है। यह कोई बड़ा मसला नहीं है।

26 अगस्त को टोहाना के गांव जांडली कलां में आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया था। इसके साथ गांव ललौदा व नागली से हरिद्वार और गांव ढेर व रत्ताथे से अमृतसर साहिब के लिए जत्था रवाना किया था। दोनों जगहों पर देवेंद्र बबली पहुंचे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!