Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

उत्तर रेलवे का रक्षा बंधन पर बहनों के लिए तोहफा, रोहतक से झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाली बहनों के लिए तीन दिन तक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी

रोहतक। उत्तर रेलवे ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बेहतरीन तोहफा दिया है। रोहतक से झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाली बहनों के लिए तीन दिन तक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।
8 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने बहनों के लिए तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 8 से 10 अगस्त तक दोपहर 1:20 बजे मदार के लिए ट्रेन रवाना होगी।

मदार से प्रतिदिन मदार स्पेशल ट्रेन-09639 सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-09640, रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन रोहतक से दोपहर 1:20 बजे चलकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीमका थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को भी रींगस स्टेशन तक सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन पर अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ से बचाने के लिए उत्तर रेलवे तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों सुविधा मिलेगी।
– बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक।

Exit mobile version