रोहतक बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 10 और 11 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी कर ली है। फार्म भरकर जमा करवाने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक के मुताबिक नामांकन के लिए एक हजार रुपए का उम्मीदवार को फार्म खरीदना होगा और उसे पोस्ट के हिसाब से भरकर जमा करवाना होगा। 12 फरवरी को उम्मीदवारों की छंटनी होगी और 13 फरवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद दोपहर को 3 बजे उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक के मुताबिक अभी तक वोटर की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। नाम जोड़े व हटाए जा रहे हैं। सोमवार शाम तक वोटर लिस्ट फाइनल हो जाएगी। वैसे बार एसोसिएशन के वोटरों की संख्या ढाई से तीन हजार के बीच है।

एडवोकेट प्रदीप मलिक ने बताया कि बार पदाधिकारियों का चुनाव ईवीएम से करवाया जाएगा। इसके लिए मशीनें प्रशासन की तरफ से आएंगी। जितने भी बूथ बनाए जाएंगे, वहां पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही मतदाता को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा, जिसके फिंगर प्रिंट भी स्कैन होंगे, ताकि बोगस वोट न पड़े।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक ने बताया कि 28 फरवरी को बार एसोसिएशन के हॉल में चुनाव होगा। सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। रात करीब 9 बजे तक विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!