Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक व कलानौर नगरपालिका के आम चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र, अवकाश के कारण 12 व 16 फरवरी को दाखिल नहीं होंगे नामांकन पत्र


रोहतक, के उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतक नगर निगम तथा कलानौर नगर पालिका के आम चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी (12 एवं 16 फरवरी को छोडक़र) सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आगामी 2 मार्च को नगर निगम रोहतक व नगर पालिका कलानौर के आम चुनाव के तहत मतदान होगा तथा 12 मार्च को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।


उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम रोहतक एवं नगर पालिका कलानौर के आम चुनाव के संदर्भ में जारी निर्धारित चुनाव कार्यक्रम अनुसार 11 से 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, हालांकि इस दौरान 12 व 16 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। निर्धारित अवधि तक प्राप्त नामांकन पत्रों की 18 फरवरी को सुबह साढे 11 बजे जांच की जाएगी तथा 19 फरवरी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा इन उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी जाएगी तथा मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम अनुसार 2 मार्च को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा तथा 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।



नगर निगम चुनाव के लिए जिला विकास भवन के डीआरडीए हॉल में स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र :-

Exit mobile version